Tuesday, April 22, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रुकनपुर में भी जानकी सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ

रुकनपुर में भी जानकी सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शब्दम् द्वारा संचालित जानकी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत बुधवार को रूकनपुर स्थित मोहल्ला पढाव में छठवें सिलाई केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम एवं बीडीएम डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीता सक्सेना ने फीता काटकर सिलाई केन्द्र का उदघाटन किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्षा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा शब्दम् संस्था के बैनर तले यह मौका मिला है, इस मौके को व्यर्थ न जाने दें। खूब मन लगाकर सीखें और आगे बढ़ें। प्राचार्या ने कहा सिलाई एक कला है और इस कला को सीखने के बाद महिलाएँध्बालिकाएँ जीवन की विपत्तियों का सामना अच्छे से कर सकती हैं। इस अवसर पर अहमदिया मस्जिद के मौलाना जनाब हबीब असरफ ने विचार रखे। दीपक औहरी ने संस्था द्वारा चलाये जा रहे केंद्रों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था दतावली, सौरामगढ़ी, फतेहपुर कर्खा में भी प्रशिक्षण केंद्र चला रहा है। इस अवसर पर डॉ. जमीर अहम, मंजर-उल वासै, दाऊद खान, बसीम अहमद, शिक्षिका परबीन बेगम, केन्द्र व्यवस्थापिका मधु शुक्ला, भानूप्रताप सिंह, अरविन्द यादव और सोनू कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे। संचालन दीपक औहरी ने किया।