फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा एक जरूरतमंद परिवार की कन्या का विवाह कराने में सहयोग प्रदान किया गया। संस्था द्वारा कन्या को गृहस्थी का सामान दिया गया।
अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने कहा कि सबसे बड़ा दान कन्यादान होता है, लेकिन आर्थिक स्थिति की वजह से उस कन्या को खाली हाथ विदा करना परिवार वालों के लिए और भी दयनीय हो जाता है। जरूरतमंद परिवार ने महिला शक्ति से मदद माँगी। ग्रुप की सभी सदस्यों ने कन्या के विवाह हेतु गृहस्थी का सामान प्रदान किया। प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग ने बताया की विवाह के लिए कन्या की जरूरत का सामान दिया गया। जिसमें पलंग, गद्दा, तकिये, मिक्सी, दरवाजे के बर्तन, सूटकेस, प्रेस, ट्रॉली बैग, स्टील का डिनर सेट, 11 साड़ी, सूट, पर्स, बेडशीट, रजाई, तौलिया, मेकअप का सामान, चाँदी की पायल, सोने की नथ, दूल्हे के कपड़े आदि अन्य जरूरत का सामान दिया गया। वित्त निर्देशिका दीपा अग्रवाल ने बताया कन्या की जरूरत के सामान के साथ-साथ बारातियों के खाने के लिए भी पूरा इंतजाम महिला शक्ति द्वारा किया गया। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्षा बीना चौहान, प्रोजेक्ट ऑर्डिनेटर सौम्या चौहान, पूर्व अध्यक्ष कमलेश सचदेवा, वर्तिका जैन, अध्यक्ष प्राची अग्रवाल, रीना गर्ग, एकता मित्तल, सीमा अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कल्पना राजोरिया, रेनू अरोरा, मोनिका रानी वाला, प्रियांशी जिंदल, रिमझिम अग्रवाल, राखी मित्तल, शालिनी जैन, अनीता अग्रवाल, नीतु बंसल, पूनम गुप्ता, नम्रता, निहारिका, पूनम अग्रवाल, निक्की नरूला, मोनिका गर्ग तनु, बंसल ने कन्या को आशीर्वाद देकर, उसके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।