Thursday, April 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम के कर्मचारियों की लड़ाई लड़ेगा सयुक्त मोर्चा

नगर निगम के कर्मचारियों की लड़ाई लड़ेगा सयुक्त मोर्चा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन एवं उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ, ठेका पम्पचालक संघ नगर निगम द्वारा एक सयुक्त मोर्चे का गठन करते हुए वार्ता के दौरान बताया कि अब सभी संगठन एक बेनर के नीचे बैठकर समस्यों का निदान दिलाने का काम करेगें।
वार्ता के दौरान स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राशिद अली, ठेका सफाई कर्मचारी संगठन के विनय वाल्मीक, ठेका पम्पचालक संघ के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने सयुक्त रूप से बताया कि हम लोगो की एक जैसी समस्यें एक परिवार की समस्यें होती है विभिन्न बेनरों के नीचे बैठकर अलग-अलग माॅग उठाते ह ैअब प्रदेश के आहवान पर सभी एक जुट होकर सयुक्त मोर्चा का रूप लेकर एक बैनर के नीचे अपनी समस्यों को रखकर काम करेगे। नगर निगम के किसी भी कर्मचारी का दोहन नही होने देगे। आज सभी संगठन एक जुट होकर अपनी आवाज बुलन्द करने के लिए यहां एकत्रित होकर एक मंच बना है। वार्ता के दौरान दीपक कुमार बाल्मीक, राजीव दीक्षित, नारायण सिंह, सन्तोष यादव, योगेश कुमार रफीक अहमद, अमित बाल्मीक, बालकिशन श्यामप्रकाश, योगेश बाल्मीक, पवन दीक्षित आदि मौजूद रहे।