Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नर्सिंग सेवा समाज की महत्वपूर्ण सेवा है-डा. विजेन्द्र सिंह

नर्सिंग सेवा समाज की महत्वपूर्ण सेवा है-डा. विजेन्द्र सिंह

हाथरसः जन सामना संवाददाता। आगरा रोड पाॅलीटैक्निल के पीछे प्रेम रघु नर्सिंग एण्ड पैरामैडीकल इन्स्टीट्यूट पर लैम्प लाइट सैरीमनी 2017-18 का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विजेन्द्र सिंह ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गवर्मेन्ट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइ जेशन के अध्यक्ष अमृत सिंह पौनियां थे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, मुरसान चैयरमेन रजनीश कुशवाहा, अक्रूर इण्टर कालेज के रसायन विज्ञान प्रवक्ता डा. आर. एन. सिंह मौजूद थे।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विजेन्द्र सिंह ने नर्सिंग के छात्रों को नसीहत देते हुये कहा कि नर्सिंग सेवा समाज की एक महत्वपूर्ण सेवा है। हमें यह सेवा बिना किसी भेदभाव व पूर्ण ईमानदारी के साथ करनी चाहिए। हमें पैसे के पीछे न दौड़कर अपनी काबिलीयत पर विशेष ध्यान देना है। उन्होेंने कहा कि इस संस्था के छात्र इसी तरह मेहनत करते रहे तो यह संस्था निश्चित रूप से एक नई ऊंचाईयों को चूमेगी। इसके साथ-साथ उन्होंने इस संस्था के संस्थापक स्व. श्री शंकरलाल जी कुशवाहा को श्र(ांजलि दी और संस्था के डायरेक्टर डा. पी. पी. सिंह को उनके अथक प्रयास के लिए धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि अमृत सिंह पौनियां ने छात्रों को भेदभाव छोड़कर अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ने का पाठ पढ़ाया। विशिष्ट अतिथि वीरेन्द्र कुशवाहा, रजनीश कुशवाहा, डा. आर.एन. सिंह ने छात्रों के कार्यक्रम और संस्था के प्रबन्धन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। छात्रों ने मोमबत्ती जलाकर पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली तथा नृत्य के अतिरिक्त बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, अनपढ़ बहू, दहेज प्रथा, अशिक्षा व समाज में फैली कुरीतियों पर नाटक प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में खेल-कूद, नाटक, नृत्य में भाग लेने वाले छात्र एवं छात्राओं को संस्था द्वारा प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ती पत्र दिये गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. उमेश कुलश्रेष्ठ, डा. आर. के. सिंह, डा. मीनेश सिंह, डा. शिवकुमार, डा. अभिनव राज, डा. लोकेश कुमार भारद्वाज, डा. डी.के. वर्मा, डा. पुनीत अग्निहोत्री, डा. नूरमोहम्मद, रामबाबू कुशवाहा, प्रेम सिंह कुशवाहा, विजेन्द्र सिंह, थानसिंह कुशवाहा कमल आर्ट, गोकुलचन्द्र कुशवाहा, महीपाल सिंह, सुखदेव, नंदलाल निरंकारी, भुवनेश सिंह, प्रमोद कुमार व समस्त आयुष चिकित्सक के अतिरिक्त संस्था के प्राचार्य सतेन्द्र सिंह व सभी शिक्षक व सीनियर छात्रों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्था के डाॅयरेक्टर डा. पी.पी. सिंह ने सभी अतिथियों तथा शिक्षक व छात्रों को सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।