Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम जलकर विभाग में चार लोगों का हुआ विदाई समारोह

नगर निगम जलकर विभाग में चार लोगों का हुआ विदाई समारोह

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर निगम जलकल विभाग में आज चार लोगो का विदाई समारोह कार्यक्रम किया गया। चारा कर्मचारी सेवा निवृत हुई है, जिनका साल व उपहार भेट कर संस्थान के लोगो ने विदा किया।
नगर निगम के जलकल विभाग में काफी दिनों से सेवा दे रहे माली के पद पर रही सलौचना देवी, पम्पचालक के पद पर रामवीरसिंह, वीरेन्द्र सिंह फौरनसिंह आदि आज अपने पद से सेवानिवृत हो गये। जिनको संस्थान के लोगो द्वारा जौशिला स्वागत करते हुए साल फूल मालाओं को पहनाते हुए उपहार देकर सम्मानित करने के बाद विदा किया गया। इस मौके पर संस्थान के राजेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह यादव, माधव प्रताव अरविन्द कुमार, विकास बाल्मीक विपिन वाल्मीक, पवन, जीतू, आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।