Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सही मायने में महिलाओं का सशक्तिकरण किया है । आज जितनी जागरुकता युवतियों और महिलाओं में आयी है इतनी पहले कभी नही देखी गई, मोदी जी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान देकर जहाँ देश मे लिंग अनुपात सही करने में उल्लेखनीय सुधार दिखाई देने लगा है वहीं दूसरी तरफ महिलाओं का देश रक्षा हेतु सेना में जाने का रूझान भी बढ़ा है। वायुसेना में एक महिला ने फाइटर जेट पाइलेट बन कर इतिहास रचने का काम किया है, ये उद्गार भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दर्शना सिंह ने अपने कानपुर नगर में प्रथम आगमन पर जिला दक्षिण भाजपा द्वारा आयोजित स्वगात समारोह में व्यक्त किये । प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में रवि सतिजा ने अपनी कविताओं से मौजूद जनता को बांधे रखा। रमा सिंह, लक्ष्मी शुक्ला, ममता यादव, सरोज भदौरिया, शिखा मिश्रा, सुषमा चैहान, आशा तोमर ने प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रमुख रूप से कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार, कमलावती सिंह, महापौर प्रमिला पाण्डेय, विधायक प्रतिभा शुक्ला, जिलाध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, आनन्द राजपाल, जिलामंत्री दक्षिण संजय कटियार, सरन तिवारी, शिवशंकर सैनी, अचल गुप्ता, शिवराम सिंह, सरिता श्रीवास्तव, सोनम माहेश्वरी, मनोज पन्त चेतनमल, मोहित सोनकर, शोभा डे आदि उपस्थित रहे।