Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » होली पर्व के अवसर पर देशभर के कलमकार हुए सम्मानित

होली पर्व के अवसर पर देशभर के कलमकार हुए सम्मानित

अलीगढ़ः जन सामना ब्यूरो। बृजलोक साहित्य-कला-संस्कृति अकादमी, आगरा ने होली के पावन अवसर पर देशभर के कलमकारों व कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर साहित्यकार व कलाकार जैस चौहान (अलीगढ़) के निवास पर देररात तक बृजभाषा सिनेमा को लेकर चर्चा चली, कि किस तरह से पुनः बृजभाषी सिनेमा जगत को जीवित किया जा सके। इस सम्बन्ध में कई नवीन योजनाओं को बनाया गया और जल्द इन्हें मूर्तिरूप देने का प्रयास किया जायेगा।
ज्ञात हो बृजलोक अकादमी अपने सीमित संसाधनों के होते हुए भी पिछले कई वर्षों से साहित्य, कला, धर्म, संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। वर्ष में कुल चार अवसरों जैसे होली, दिवाली, मकर संक्रांति व गुरूपूर्णिमा पर देशभर के साहित्यकारों, कलाकारों, पत्रकारों को सम्मानित किया जाता है।
होली पर्व के पावन अवसर पर सम्मानित हुए महानुभाव हैं – विजय कुमार सिंघल – उ. प्र., रमेश कुमार काबरा – महाराष्ट्र, शिव वर्धन सिंह – उ. प्र., मनोहर अरोडा – उ. ख., संजय सिंहा – प. ब., डाॅ. जसवंत सिंह जनमेजय – नई दिल्ली / आगरा, वरिष्ठ साहित्यकार अशोक चक्रधर – नई दिल्ली, पं. सत्येन्द्र तिवारी सुकति – छ. ग., डाॅ. दिग्विजय कुमार शर्मा – उ. प्र., डाॅ. सुषमा रानी – उ. प्र., डाॅ. तुमुल विजय – उ. प्र., डाॅ. दीप्ति गाॅड – म. प्र., अवतार सिंह सिंहा – छ. ग., जैस चोहान – उ. प्र., हेमा राज – उ. प्र., अनिल सवैया अन्तर्मुखी – म. प्र., श्री श्याम सिंह पंवार – उ. प्र., सुलोचना परमार उत्तरांचली – उ. ख, श्याम सुंदर सुमन – राजस्थान, चिरंजीलाल टाक देशप्रेमी – राजस्थान, कन्हैया लाल बारले – छ. ग., लक्ष्मण सिंह स्वतंत्र – नई दिल्ली, जीत कुमार मिश्रा – दिल्ली, सुनील पाण्डेय – दिल्ली, कमल अरोडा – राजस्थान, भुवन वर्मा – छ. ग., डाॅ. सतीश चन्द्र शर्मा सुधांशु – उ. प्र., डाॅ. आशीष कुमार गौतम – उ. प्र. आदि ।
इस अवसर पर जैस चौहान (फिल्म अभिनेता व साहित्यकार), हेमाराज (अभिनेत्री), डॉ. दिग्विजय शर्मा (प्रो. केन्द्रीय हिंदी संस्थान-आगरा), मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (युवा साहित्यकार एवं क्षेत्रीय फिल्मकलाकार) आदि मौजूद रहे। आपको बतादें – आगामी सम्मान कार्यक्रम गुरूपूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित होगा। सम्मानार्थ पूर्णतः निशुल्क प्रविष्टियां निम्न पते पर भिजवायी जा सकती हैं – बृजलोक अकादमी, ग्राम रिहावली, डाक तारौली गुर्जर, तहसील फतेहाबाद, आगरा, 283111, उ. प्र., चलभाष – 9627912535 ।