Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आरएसएस द्वारा मनाया गया प्रथम उत्सव चन्दन लगाकर दी शुभकामनायें

आरएसएस द्वारा मनाया गया प्रथम उत्सव चन्दन लगाकर दी शुभकामनायें

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शहर में विभिन्न स्थानों पर आरएसएस द्वारा मनाया गया। नवसम्वत्सर कार्यक्रम पूर्णगण भेष में दस स्थानों पर हुए स्वयंसेवक एकत्रित। चंदन लगाकर एक दूसरे को दी हिन्दू नववर्ष की शुभकामनायें।
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के वर्ष में होने वाले छः उत्सवों में से प्रथम उत्सव का आयोजन नूतन नववर्ष विक्रम सम्पत्सर 2075 के मौके पर महानगर के दस स्थानों पर मनाया गया। जिसमें वीरसावरकर नगर का उत्सव गोपीनाथ इण्टर कालेज में मनाया गया। जहां नगर संघचालक वेदप्रकाश की अध्यक्षता में मुख्य वाक्ता के रूप में अरविन्द बंसल द्वारा संघ के संस्थापक पूरम् पूज्य केशवराव बलिराम हेडगेवर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संघ की स्थापना के बारे में जानकारी दी। आज का दिन उनके लिए बडा ही सौभग्य का दिन था क्यो कि जिस दिन वृह्रमा जी द्वारा श्रृष्टी की रचना की उसी दिन 1887 में डाक्टर सहाब का जन्म हुआ। डाक्टर की उपाधी के बाद उन्होने 1925 में विजय दशमी के दिन संघ की स्थापना नागपुर के मौहते के बाडे में की। आज वह बटवृक्ष दुनिया के हर कौने में देखने का मिलता है। आज से ही हमारी नव वर्ष होती है झूलेलाल का जन्म दिसव के साथ भगवान राम का राज्यभिषेक, युगान्ध आदि कार्यक्रम आज के दिन से ही होते है। कार्यक्रम के दौरान आधसंघचालक प्रणाम भी किया गया। जो वर्ष में एक बार किया जाता है। उसके बाद स्वंयसेवक चैराहों पर एकत्रित होकर एक दूसरे को चंदन लगाकर नवसम्वत्सर की शुभकामनायें देने पहुचे। यह क्रम सुबह से ही दोपहर तक चला।