Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कायस्थ वाहिनी निकालेगी सर्वजनहिताय भव्य चित्रगुप्त शोभायात्रा

कायस्थ वाहिनी निकालेगी सर्वजनहिताय भव्य चित्रगुप्त शोभायात्रा

बस्ती, जन सामना ब्यूरो। कायस्थ वाहिनी प्रमुख गुरूदेव पंकज भइया कायस्थ के गृह जनपद मुख्यालय बस्ती में आज मुख्य बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमे उन्होंने कहा कि 31 मार्च दिन शनिवार कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के ओर से भगवान चित्रगुप्त जी के प्रगटोत्सव महापर्व पर शाम 3 बजे बस्ती में भगवान भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा का प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जायेगा। यह रथयात्रा 31मार्च शाम 03 बजे चित्रगुप्त मंदिर से निकलकर हनुमानगढ़ी कम्पनी बाग होते हुये पुनः चित्रगुप्त मंदिर पहुंचेगी, यही यात्रा का समापन होगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु प्रभु के अद्भुत छवि पर पुष्प वर्षा करते हुये उनके नयनाभिराम झांकी के दर्शन कर अपने कर्मों के शुभ-अशुभ कर्मों के बंधनों से मुक्त होकर प्रभु की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त करेगे। मीडिया से मुखातिब वाहिनी प्रमुख ने कहा कि कायस्थवाहिनी का उद्देश्य भगवान चित्रगुप्त जी को सर्व समाज में स्थापित करना और अपने कुलवंशजों में भगवान के प्रति श्रद्धा जगाना और उन्हें सामाजिक, आर्थिक, राजनीति तौर पर मजबूत कर जनहितकारी कार्योंं को कर देश की सनातन संस्कृति की रक्षा करना है। इस धार्मिक कार्य हेतु वाहिनी के समर्थक घर-घर जाकर सभी को समाजहितकारी कार्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वाहिनी प्रमुख ने यह भी बताया कि 31 मार्च भगवान श्री चित्रगुप्त प्रगटोत्सव महापर्व के मुख्य अतिथि भूतपूर्व पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मीनारायण श्रीवास्तव होगें। गौरतलब हो कि लक्ष्मीनारायण समाज के बेहद ईमानदारी और प्रतिष्ठित व्यक्तिव हैं। अंत में उन्होंने निवेदन करते हुये कहा कि चित्रगुप्त प्रगटोत्सव शोभायात्रा आमजनमानष की प्रेम, भक्ति, आस्था और एकता का प्रतीक है अतः इस धर्म यज्ञ में सभी सहयोगी बन इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी-अपनी सहयोग आहूती प्रदान करके महापुण्यदायी चैत्र पूर्णिमा पर महापुण्य के भागी बने। इस प्रेस वार्ता में अशोक श्रीवास्तव, डब्बू श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष अजय, वरिष्ठ मंडल उपााध्यक्ष मुकेेेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अंशुमान, शिद्धार्थ, दुर्गेन्द, उमेेश आदि उपस्थित थे।