Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गठबंधन की सरकार बनी तो आएंगे जनता के अच्छे दिनः शिवपाल सिंह यादव

गठबंधन की सरकार बनी तो आएंगे जनता के अच्छे दिनः शिवपाल सिंह यादव

कानपुरः महेन्द्र कुमार। उन्नाव और कठुआ में हुई घटना पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए घटना को दुःखद बताया और कहा कि समाज में ऐसा नहीं होना चाहिए।
एक निजी कार्यक्रम में शहर आये शिवपाल सिंह यादव ने उन्नाव की घटना को दुःखद बताया और कहा कि घटना में जो भी दोषी है उनके खिलाफ सरकार को कार्यवाही करनी चाहिए। वहीं गठबंधन के बारे में पूछे जाने उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन की सरकार बनी तो जनता के अच्छे दिन जरूर आएंगे और जनता की जो भी समस्याएं हैं उनको गठबंधन की सरकार दूर करेगी। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। इन्होने वादे किये थे और कहा था कि अच्छे दिन आएंगे लेकिनं चार साल हो गए और आज तक अच्छे दिन नहीं आये। श्री यादव ने कहा कि बीजेपी ने कहा था 100 दिनों में भ्रष्टाचार समाप्त कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भ्रष्टाचार समाप्त होने के बजाय और बढ़ गया। जनता इतना परेशान हो गयी है कि जीना दुर्लभ हो गया है। शिवपाल ने कहा कि गठबंधन होने से भारतीय जनता पार्टी इस समय घबड़ायी हुई है और इस गठबंधन से केंद्र व प्रदेश से बीजेपी को हटा देगी। इसलिए यह घबड़ाये हुए है। लेकिन गठबंधन की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री कौन होगा ? इस पर जब उनसे सवाल पूछा गया की चुप्पी साध गए।