Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अनियंत्रित होकर पलटी मैजिक, सात घायल

अनियंत्रित होकर पलटी मैजिक, सात घायल

⇒थाना क्षेत्र के उसायनी का है मामला
⇒घायलों को कराया ट्राॅमा सेंटर में भर्ती
टूंडलाः जन सामना संवाददाता। मंगलवार दोपहर हाईवे पर यात्रियों से भरी एक मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
आगरा से सवारियां भरकर फीरोजाबाद जा रही एक टाटा मैजिक मंगलवार दोपहर को उसायनी मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। कुछ सवारियां मैजिक के नीचे दब गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोगों की भीड मौके पर जमा हो गई। लोगों ने नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर राजा का ताल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी का कहना है कि हादसे में मैजिक में सवार सात सवारियां घायल हुई थी। इनमें सनी निवासी साडूपुर मक्खनपुर, दीप्ती पत्नी अमित, पिंकल पुत्री शेर सिंह, राजवीर पुत्र स्व. रामसहाय, मीना पत्नी संतोष निवासी पैमेश्वर गेट थाना दक्षिण के अलावा महावीर पुत्र एदल सिंह निवासी मंडी समिति थाना उत्तर, बीरी सिंह पुत्र गणपत राम निवासी नगला करन सिंह थाना उत्तर शामिल हैं। हादसा तेज रफ्तार का होना बताया जा रहा है। चालक ने स्पीड से आ रही मैजिक को रोकने के लिए अचानक ब्रेक लगाए जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।