Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्रह्माकुमारीज की लाढपुर में गीता पाठशाला का शुभारम्भ

ब्रह्माकुमारीज की लाढपुर में गीता पाठशाला का शुभारम्भ

हाथरसः जन सामना संवाददाता। सबसे पहले माता पिता द्वारा बच्चों को घर से संस्कार देने का प्रयास किया जाता है। जैसा समाज होता है उसी प्रकार के संस्कार समाज से भी बच्चों को मिलते हैं। व्यसनों का प्रयोग करना अच्छे संस्कारों में नहीं गिना जता है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संगठन लोगों में उच्च कोटि के संस्कारों को भरने की सेवा कर रहा है। इसके आनन्दपुरी कालोनी केन्द्र की बीके शान्ता बहिन द्वारा मेरे पैतृक गाँव लाढपुर में संगठन के कार्यों का श्रीगणेश करना लाढ़पुर वासियों के लिए सौभाग्य है। उक्त विचार मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हाथरस के सांसद राजेश दिवाकर ने लाढ़पुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आनन्दपुरी कालोनी केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।
इससे पूर्व प्रातःकाल शिव अवतरण संदेश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ पूर्व सांसद डाॅ. बंगाली सिंह ने शिव ध्वज लहरा कर किया। सांसद राजेश दिवाकर, ब्लाॅक प्रमुख अमर सिंह पाण्डेय, बीके षान्ता बहिन ने नवनियुक्त भवन में गीतापाठशाला का शुभारम्भ रिबन काटकर किया।
कार्यक्रम में आधा दर्जन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भावभीनी प्रस्तुतियाँ बालगोपालों द्वारा दी गईं। बालिका यासिका ने ‘‘झूम झूम हर कली, आप जो पधारे तो मंहक उठी हर गली’’, अम्बे ने ‘‘सूरज जब पलकें खोले, मन नम शिवाय बोले’’। दीपक, काजल ने होली गीत प्रस्तुत किया। कलाकार राहुल सिंघानिया द्वारा ‘‘आओ छप्पन भोग लगाओ तथा काली नृत्य’’ प्रस्तुत किया। सौरभ जैन द्वारा ‘भोले ओ भोले’, मेरे मन मंदिर में कब आओगी माँ’’ गीतों की जोरदार प्रस्तुतियाँ दीं।
इस अवसर पर भारत गौरव संस्थान के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा कबाडी बाबा ने कहा कि यह सत्संग मनन, चिन्तन के लिए है, युवा पीढ़ी को सुसंस्कारांें की शिक्षा दिलाने का केन्द्र है। हाथरस ब्लाॅक प्रमुख अमर सिंह पाण्डेय ने कहा कि मन मानव का भूत है इसे अच्छे कार्य में लगायेंगे तो बुरे कार्यों से बच जायेंगे। बीके शान्ता बहिन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कल्प के इस अन्तिम परिवर्तन की बेला में परमपिता परमात्मा ने यह रूद्र गीता ज्ञान यज्ञ रचा है जिसमें अपने विकारों की आहूति डालने से नर में श्री नारायण एवं नारी में श्री लक्ष्मी के संस्कारों का उदय होगा। उन्होंने इस विश्व व्यापी संगठन की चार विषयों ज्ञान, योग, धारणा, सेवा के बारे में विस्तार से चर्चा की। गिरीश अग्रवाल ने ब्रह्माकुमारीज संगठन के परिचय से सभी को अवगत कराया। बीके मीना एवं राकेश अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम प्रबन्धन में लाढपुर की राजयोग शिक्षिका बीके नीतू, सोनई की दुर्गेश, रामपुर की मीना, मोनिका, राजेश शर्मा, जितेन्द्र पहलवान, राजवती, भानू, रविन्द्र, अखिलेश यादव, गजेन्द्र आदि ने अपनी भूमिका अदा की। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, रविकान्त, नरेश सिंह प्रधान, डाॅ. चन्द्रपाल आदि उपस्थित थे।