Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डन्डे फायरिग तीन लोग घायल

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डन्डे फायरिग तीन लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के टापा खुर्द में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनो पक्ष से तीन लोग लहु-लुहान हो गये। घायलों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने लाठी-डन्डो से मार लगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना उत्तर क्षेत्र के टापा खुर्द निवासी 35 वर्षीय धर्मेन्द राठौर पुत्र राजेन्द्र सिंह 45 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह राठौर पुत्र महाराज सिंह सहित उसका भतीजा 18 वर्षीय सुरजीत सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह आदि लोग घायल हो गये। घायलो ने बताया कि उक्त लोगों में जमीनी विवाद के चलते आपस में मारपीट के साथ गोली भी चली। दोनो पक्षों सें फायरिग होने के बाद लाठीडन्डों से उक्त तीन लोग घायल हो गये। घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अभियोग दर्ज करते हुए घायलों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। सुरेन्दं सिंह घायल की माने तो उसका भाई राजेन्द्र सिंह सारी सम्पति को अपने लडको के नाम करना चहाता है। जिसको लेकर कई बार कहासुनी हो चुकी है। आज मामला मारपीट तक पहुच गया।