Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहर में निकाली गयी भव्य लोकमाता अहिल्याबाइ होल्कर शोभायात्रा

शहर में निकाली गयी भव्य लोकमाता अहिल्याबाइ होल्कर शोभायात्रा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। पूर्व जिला जल बृजेन्द्र सिंह बघेल की अध्यक्षता में आज नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मातेश्वरी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा के दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मन्त्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने यात्रा का हरी झण्डी दिखाकर आगे बढ़ाया।
यात्रा से पूर्व नगर के पालीवाल होल में समाज के साथ अतिथियों को सम्मान कार्यक्रम किया गया। विधायक मनीष असीजा, नूतन राठौर डा. मुकेश वर्मा, पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रतापसिंह बघेल, हनुमन्त सिंह बघेल के साथ-साथ काफी अतिथियों समाज के सम्मानित लोगो का साफा बाॅध कर मच से सम्मान किया गया। उसके बाद यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर सिनेमा चैराहा जलेसर रोड शिवाजी मार्ग, पुराना बड़ा डाकघर, कोटला रोड करन सिंह का नगला होते हुए प्रतिमा स्थल मौहल्ला दखल पर जाकर सम्पन्न हुई। जगह-जगह लोगो द्वारा यात्रा का स्वागत किया यात्रा में भगवान शिव, राधा कृष्ण के साथ बृज की होली खेलते हुए स्वरूप यात्रा मे चल रहे थे। आयोजक समिति के अध्यक्ष जेपी बघेल, भाजपा नेता योगेश बघेल, होरीलाल, पुष्पेन्द्र बघेल, अवधेश बघेल, लक्ष्मी नारायण भूदेव देवेन्द्र जितेन्द्र बघेल भोला के साथ भाजपा नेता आदि समाज सेवी मौजूद रहे।