Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने अध्यक्ष के जन्मदिवस पर बांटा भोजन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने अध्यक्ष के जन्मदिवस पर बांटा भोजन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के आगरा मंडल प्रभारी मनीष गुप्ता की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बसंल का जन्म दिन के अवसर पर आज रोडबेज बस स्टैण्ड पर भंण्डारे का आयोजन किया।
जिसका शुभारम्भ राजीव सिंह सहायक श्रम आयुक्त फिरोजाबाद द्वारा प्रसाद लोगो को देकर किया। इस मौके पर राजीव सिंह ने कहा कि हमारा शहर श्रमिकों का है यहा दोपहर के समय काफी श्रमिक भोजन करने के लिए अपने घर या ढाबों को खोजते है। आज संदीप बसंल के जन्म दिवस पर भोजन वितरण, भण्डारा करने पुनीत कार्य किया है। संस्था को ऐसे कार्य हमेशा करने चाहिये। वही मनीष गुप्ता ने कहा कि हम लोगो को किसी भी महान पुरूष या नेता का जन्म दिवस मनाये तो लोगो को भोजन अवश्य ही कराये। भूखे का खाना प्यासे को पानी देने का संस्थान के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है। इस मौके पर दिनेश यादव, अनूप भदौरिया, सुनील गुप्ता, मनोज गोस्वामी आदि मौजूद रहे।