Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आग से झुलसी महिला की मौत

आग से झुलसी महिला की मौत

हाथरसः जन सामना संवाददाता। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढी बलना में कल खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस कर घायल हुई एक गर्भवती महिला ने अलीगढ मेडीकल में उपचार के दौरान दम तोड दिये जाने से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है। वहीं घटना के बाद से आरोपी ससुरालीजन फरार हैं। उक्त महिला को बचाने के प्रयास में उसका पति भी झुलस गया था।
बताया जाता है गांव गढी बलना निवासी करीब 21 वर्षीय महिला श्रीमती माया पत्नी राहुल कल अपने घर पर गैस पर खाना बना रही थी तभी अचानक वह आग की चपेट में आ गई और उसकी चीखें सुनकर उसका करीब 25 वर्षीय पति राहुल पुत्र बसन्तलाल उसे बचाने को दौडा और आग बुझाने के प्रयास में वह भी बुरी तरह से झुलस गया। दोनों को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया है। महिला 7 माह की गर्भवती बतायी जाती है।
बताया जाता है उक्त महिला को नाजुक हालत में उपचार हेतु अलीगढ मेडीकल रैफर किया गया था जहां पर महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है महिला की मौत के बाद से ससुरालीजन फरार हैं।
घटना के सम्बंध में हाथरस जंक्शन प्रभारी जगदीश चन्द्र ने बताया कि महिला की अलीगढ मेडीकल में उपचार के दौरान मौत हो गई और उसके शव का मेडीकल में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा मृतका के परिजन शाम को थाने पर आकर रिपोर्ट हेतु तहरीर देंगे।