Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिग्गजों को टक्कर देने मैदान में उतरेंगे सुरेन्द्र मैथानी!

दिग्गजों को टक्कर देने मैदान में उतरेंगे सुरेन्द्र मैथानी!

2016-12-27-1-ssp-sk-maithaniचौदह साल से है किदवईनगर क्षेत्र में भाजपा को जीत का इंतजार
गत तीन विस चुनावों से कांग्रेस के अजय कपूर ने जमाईं है जड़ें
कानपुर, पंकज कुमार सिंह। इस बार किदवईनगर विधान सभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैदानी पर दांव लगाने जा रही है। इसी के साथ भाजपा किदवईनगर विधान सभा सीट पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किदवईनगर विधानसभा सीट से भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी को भाजपा प्रत्याशी के रूप में तय माना जा रहा है। इसी के साथ भाजपा किदवईनगर क्षेत्र से चौदह साल बाद जीत दर्ज करने की आस में है। इस क्षेत्र में गत तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के अजय कपूर ने जीत हांसिल की है और वर्तमान में विधायक है। वर्ष 2002 में हुए विधानसभा चुनावों से लगातार भाजपा इस क्षेत्र में हारी है। अभी समाजवादी पार्टी से ओमप्रकाश मिश्र, बहुजन समाज पार्टी से सन्दीप शर्मा व कांग्रेस से अजयकपूर प्रत्याशी के रूप में सामने आए हैं। जिनसे मुकाबले में भाजपा की ओर से सुरेन्द्र मैथानी प्रत्याशी के रूप में मैदान में होंगे।
मोदी की दो सफल रैलियों ने जगाया विश्वास
ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि कानपुर में प्रधानमंत्री मोदी की दो रैलियों की सफलता को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी से पार्टी ने आस लगाई है। भाजपा ने इसी के साथ मैथानी की जमीनी पकड़ व लोगों से जुड़ाव को मुख्य वजह माना जा रहा है।
भाजपा फिर ब्राह्मण कार्ड पर!
ऐसे में देखा जाए तो भाजपा भी किदवई नगर विधानसभा सीट पर ब्राह्मण कार्ड का ही प्रयोग करेगी। सुरेन्द्र मैथानी मूल रूप से उत्तराखण्ड राज्य के पहाड़ी ब्राह्मण परिवार से हैं। इससे पहले इसी क्षेत्र से भाजपा के बालचन्द्र मिश्र, हनुमान मिश्र, विवेकशील शुक्ल भी प्रत्याशी रहे हैं। इनके इतर कांग्रेस के गैर ब्राह्मण अजय कपूर सीधे तौर पर मुकाबले में रहे हैं।