Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एटा रोड से निकलना हुआ दुश्वार, गड्ढे दे रहे दर्द

एटा रोड से निकलना हुआ दुश्वार, गड्ढे दे रहे दर्द

2016-12-27-04-ravijansaamna
निर्माण कार्य को खोदी गई सड़क

20 से 30 मिनट में तस हो रहा छह किलोमीटर का सफर
पुलिया निर्माण और गड्ढे युक्त सडकों ने किया निकलना दुश्वार
टूंडला, जन सामना संवाददाता। एटा रोड पर राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। जगह-जगह पुलिया निर्माण को खोदी गई सड़क और गड्ढों के चलते जाम के हालात पैदा हो रहे हैं। स्थिति ये है कि छह किलोमीटर का सफर 20 से 30 मिनट में तय हो पा रहा है। प्रदेश सरकार के विकास कार्यो से अभी भी अछूता है एटा रोड मार्ग। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो रहे हैं। पूरी सडक खुदी हुई पडी है। वहीं ऊपर से सडक काटकर पुलिया निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिसके चलते राहगीरों को धूल मिट्टी का सामना करना पडता है। आए दिन एटा रोड पर जाम के हालात पैदा होते हैं। एटा, कासगंज, सोरों, पीलीभीत, बदायूं के लिए सैकडों यात्रियों का इस ओर प्रतिदिन आवागमन रहता है। रात के समय में भी इस रोड पर बसें चलती रहती हैं। बावजूद इसके इस रोड को बनवाने की जहमत नहीं उठाई। टूंडला से नगला बीच तक करीब एक दर्जन गांव इस मार्ग पर पडते हैं। जहां रहने वाले ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पडता है। इतना ही नहीं प्रत्येक शुक्रवार को पचोखरा श्रीनगर पर पशु पैंठ लगती हैं। जिसमें दूर दराज से लोग पशु खरीदने और बेचने के लिए आते हैं। इस क्षेत्र में पचोखरा पशु हाट सबसे बडी मानी जाती है। शुक्रवार के दिन हालात और भी खराब हो जाते हैं। एटा रोड से दो पहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने इस मार्ग को बनवाने की मांग की लेकिन नतीजा ढ़ाक के तीन पात ही रहा है।