Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कम्युनिष्ठ पार्टी का दो दिवसीय किसान सम्मेलन सम्पन्न

कम्युनिष्ठ पार्टी का दो दिवसीय किसान सम्मेलन सम्पन्न

2016-09-28-2-sspjsऔरंगाबाद, बुलन्दशहर, राजेश गोयल। यहां पवसरा रोड पर कम्युनिष्ठ पार्टी का दो दिवसीय किसान सम्मेलन आहूत हुआ। जिसमें किसान सभा के अध्यक्ष कामरेड अमरा राम ने जन सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि मोदी सरकारी की नीतियों के किसानों और कृषि को बरबाद कर रही हैं। जिसका परिणाम किसानों के बड़े पैमाने पर आत्महत्या के रूप में सामने आ रहा है। जिला किसान सभा का 18वां सम्मेलन धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डी0 पी0 सिंह ने सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ने का कोई रेट घोषित नही किया है। जबकि पैराई सत्र शुरू होने वाला है। सम्मेलन का शुभारम्भ संगठन का लाल झण्डा फहराकर शहीदों को श्रृद्धांजलि देकर कामरेड भारत सिंह ने किया।इस अवसर पर इक्कीस सदस्यों की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें मेघराज सिंह सौलंकी जिलाध्यक्ष, चन्द्रपाल सिंह, महेन्द्र शर्मा को उपाध्यक्ष, जगवीर सिंह भाटी सचिव, अशोक सिरोही, जगवीर सिंह को उपसचिव, मूलचन्द सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर खानपुर के नगर पंचायत चैयरमैन चांद खां, चन्द्रपाल सिंह ने भी सम्बोधित किया। सभी किसानों से कामरेड डी0 पी0 सिंह ने किसान मजदूरों को व्यापक एकता बनाने का आव्हान किया। इसकी अध्यक्षता मेघराज सिंह सोलंकी ने की और संचालन जगवीर सिंह भाटी द्वारा किया गया।