Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सी.एम.एस. छात्रों को शानदार सफलता, 3 स्वर्ण पदक समेत कुल 7 पदक जीते

सी.एम.एस. छात्रों को शानदार सफलता, 3 स्वर्ण पदक समेत कुल 7 पदक जीते

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों ने अहमदाबाद में आयोजित सी.आई.एस.सी.ई. नेशनल ताईक्वान्डो प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के बाल खिलाड़ियों 3 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक अर्जित कर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। 68 किलोग्राम भार वर्ग में सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की छात्रा आयुषी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता तो वहीं दूसरी ओर 48 किलोग्राम भार वर्ग में महानगर कैम्पस की अक्षिता घिल्डियाल ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि इसी कैम्पस की अम्बिका सिंह ने 63 किलोग्राम भाग वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के तीन छात्रों आदित्य सिंह, आयुष एवं महिका गुप्ता ने क्रमशः 68 किलोग्राम, 55 किलोग्राम एवं 35 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की छात्रा प्रज्ञा पाण्डेय ने 35 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।