Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » युवा जगत » खेलकूद भी आवश्यक है-रामेश्वर

खेलकूद भी आवश्यक है-रामेश्वर

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। रुहेरी में जी. एल.एस. पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक संजय कौशिक, ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र बघेल व हाकिम कौशिक ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला, पगड़ी पहिनाकर, पीताम्बर उढ़ाकर व राधा कृष्ण जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।
रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि हमारे जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ स्वस्थ्य रहने के लिए खेलकूद भी बहुत आवश्यक है। इससे हमारा शरीर चुस्त व दुरुस्त रहता है। खेल कोई सा भी हो खेलने से शरीर में फुर्ती आती है। तन, मन व दिमाग तीनों हर कार्य को तेजी के साथ करते हैं। रामेश्वर उपाध्याय ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के खेलों की सराहना की और कहा कि इनमें से कोई छात्र-छात्रा हमारे देश का नाम रोशन करेगा। इस अवसर पर बबलू शर्मा, बाबूलाल बाबा, गुड्डु शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, मुकेश कौशिक, सुरेश बघेल, पवन शर्मा, प्रेमपाल कुशवाहा, सुरेश प्रजापति, अनूप शर्मा व टिंकू चैधरी आदि थे।