Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » काव्यांकुर 6 का लोकार्पण इंडिया हैबिटेट सेंटर में हुआ

काव्यांकुर 6 का लोकार्पण इंडिया हैबिटेट सेंटर में हुआ

नई दिल्ली, जगदीश मीणा। इंडिया हेबिटेट सैंटर, लोधी रोड में कल शाम नवांकुर साहित्य सभा का षष्टम काव्यांकुर काव्य-संध्या एवं साझा संकलन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया समंच पर आसीन अतिथियों में बालस्वरूप राही, महेश चन्द्र शर्मा, दीक्षित दनकौरी, डा. बी एल गौड़, डा. देवेन्द्र प्रधान एवं राम अवतार बैरवा रहे। विशेष अतिथियों में विनय शील, सरोज शर्मा, कमलेश कौशिक व संध्या प्रहलाद रहीं ’नवान्कुर साहित्य सभा’ के अध्यक्ष, अशोक कश्यप, महासचिव, काली शंकर सौम्य एवं कोषाध्यक्ष इमरान अँसारी ने आये मुख्य अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
कार्यक्रम में हिंदुस्तान के वरिष्ठ साहित्यकार बालस्वरूप राही मुख्य अतिथि रहे एवं विशिष्ट अतिथियों में महेश चन्द्र शर्मा, दीक्षित दनकौरी, डा. बी एल गौड़, डा. देवेन्द्र प्रधान एवं राम अवतार बैरवा रहे।
काव्य संध्या का आरंभ संस्था अध्यक्ष अशोक कश्यप की सरस्वती वंदना से हुआ, योगिता शर्मा जीनत, विनोद कुमार दवे, तनुजा शर्मा मीरा, जितेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश कल्याणे, नुपुर शाण्डिल्य, योगेश तिवारी, अशोक बाबू माहौर, नेहा दुबे, रीता जयहिंद, मीना चौधरी सलौनी, सरिता तिवारी, कंचन चैहान, डा. संजीत झा सरस, राहुल प्रसाद एवं इन्द्रजीत ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं का काव्य पाठ किया स इनमें से कई कवि देश के अन्य राज्यों ( महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल, प्रदेश हरियाणा, मध्यप्रदेश तथा उत्तर प्रदेश) से अपने सगे संबंधियों और मित्रों सहित इस भव्य आयोजन में शामिल होने पहुँचे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष संस्था अशोक कश्यप ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।