Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रगतिशील सपा लोहिया वाहिनी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ

प्रगतिशील सपा लोहिया वाहिनी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ

नये पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन और नये पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ग्राम जरौली कलां में शक्ति सिंह, डागर, कन्हैया डागर, गजराज सिंह लांगड़, मनोज कुमार लांगड़, शेर सिंह राणा, वीरपाल सिंह तांगड़ ने कराया। साथ ही विश्वास दिलाया कि जाट समाज का बड़ा अहित हुआ है भाजपा को वोट देकर। जाट समाज के पांच गांव के लोग आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को समर्थन करेंगे। तन, मन, धन से पार्टी और समाज को मजबूत करेंगे। इस सभा के दौरान जिलाध्यक्ष अजीम भाई, नीरज यादव, मीना राजपूत, जगदीश शर्मा, हिरदेश यादव, प्रशांत उपाध्याय, अर्जुन चौधरी, सीटू यादव, अभिषेक यादव, विपिन चौधरी, सन्नी यादव आदि मौजूद रहे।