Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे का गठन

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे का गठन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय जनता पार्टी 2019 के चुनाव को देखते हुए अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। इसी क्रम में शिकोहाबाद में नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने अपने कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे का गठन किया। जिसमें मुबारक हुसैन को अल्पसंख्यक मोर्चे का नगर अध्यक्ष, धन्य कुमार जैन ,नौसे ,आशीष जैन ,आरिफ हुसैन को उपाध्यक्ष, अंबुज जैन, इरफान बबलू, गौरव जैन, राहुल को महामंत्री, दीपक जैन कोषाध्यक्ष, रतन भाई जैन को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा पंकज जैन, रौनक, मोंटी, अमित जैन को मंत्री, आंसू जैन को मीडिया प्रभारी, रूफील, सचिन जैन, अवनीश सिंह और संजीव सलूजा को सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर नगर कमेटी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सब लोग मिलजुल कर कार्य करें।