Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात तीन लोगों के शव मिलने से हडकम्प, नहीं हुई शिनाख्त

अज्ञात तीन लोगों के शव मिलने से हडकम्प, नहीं हुई शिनाख्त

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्तपाल भिजवाया। वही समाचार लिखे जाने तक शवों की शिनाख्त नही हो सकी।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र क्षेत्र अलग-अलग स्थानों पर दो लोगो की ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी। दोनो ही शवों को थाना शिकोहाबाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने जिसमें एक व्यक्ति की शिनाख्त समीम के रूप में की है। जो कि मक्खनपुर निवासी बताया जा रहा है। परिवार का कोई व्यक्ति नही आया जिससे पुलिस मामले को अभी स्पष्ट नही कर पा रही है। दोनो ही शव मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के समीप मिले है। जिनकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। दूसरी घटना में थाना टूण्डला क्षेत्र उसायनी तिराहा पर सड़क के किनारे लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो ने पडा देखा जिसको देखने वालों की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहंुचे टूण्डला थाना सिपाही राजकुमार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लेकर आया। जिसने बताया कि शव मुख के बल सड़क पर पडा था। जिसकी शिनाख्त नही हो सकी है।