Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आढ़तिया पर जानलेवा हमला, जंजीर लूटने का आरोप

आढ़तिया पर जानलेवा हमला, जंजीर लूटने का आरोप

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। सोमवार सुबह एक आढ़ती पर कुछ लोगों ने चाकू से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हंगामा होता देख सब्जी मंडी में हंगामा खड़ा हो गया। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व हंगामा कर रहे युवक भाग खड़े हुए। पुलिस ने इस दौरान एक युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
अतुल सिकेरा पुत्र रामनरेश निवासी अतुल बिहार की मंडी समिति में जय श्रीराम ट्रेडिंग कंपनी है। सोमवार सुबह जब अतुल कंपनी पर पहुंचे तो उन्हें इलियास दिखाई दिया। अतुल ने उससे उधारी के रुपये मांगे। इस पर इलियास और अतुल में कहा सुनी हो गई। आरोप है कि इलियास ने गाली गलौज कर दी। विरोध पर इलियास ने अपने साथियों के साथ अतुल पर हमला बोल दिया। जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया, लेकिन अतुल ने बचाव करते हुए चाकू को हाथ में पकड़ लिया, जिससे हथेली कट गई। इस दौरान इलियास के साथी ने उनके गले में पड़ी सोने की जंजीर तोड़ ली। जब जंजीर की तलाश की तो पता नहीं चला। हाथापाई के दौरान उनके कपड़े फट गए। जानकारी होने पर अतुल के समर्थक और पुलिस को देख युवक भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने एक निजाम नाम के व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और तहरीर दी। इसके बाद दोनों पक्ष थाना पहुंचा और समझौता का प्रयास शुरू कर दिया। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामला आपसी लेनदेन का है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।