Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बसपा सुप्रीमो का जन्म दिन मनाया

बसपा सुप्रीमो का जन्म दिन मनाया

⇒मायावती बनेंगी देश की अगली पीएम-रामवीर
हाथरस। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में लेवर कालौनी पार्क में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ.प्र. की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. मायावती का 63 वां जन्म दिवस जनकल्याणकारी दिवस के रूप में आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री/विधायक सादाबाद रामवीर उपाध्याय मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा ने की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि आज बहन जी का 63 वां जन्म दिवस पूरे देश में जनकल्याणी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हाल में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ जो गठबंधन उ.प्र. में किया है उससे यह सिद्ध हो गया है कि भाजपा अब उ.प्र. से एक भी सीट लोकसभा चुनाव में नहीं जीत पायेगी। चूंकि अब प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता की यह गठबंधन आवाज बन चुका है। पूरे देश की सर्वसमाज की जनता समूचे देश से भाजपा का सफाया कर बहन कु. मायावती को इस देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने का मन बनाकर चुनाव के लिए तैयार बैठी है। भाजपा के लोग अपनी नाकमियां छिपाते हुए तमाम तरह की अनर्गल बयानबाजी कर जनता को बहकाने का काम करने में लगे हैं। जनता अब इनके झूठे वायदे व बहकावे में आने वाली नहीं है। बसपा के शासन काल में असहाय बेसहारा, लाचार लोग किसी भी क्षेत्र में किसी प्रकार संतुष्ट नहीं हुए हैं।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चर्म पर है व्यापारी परेशान हैं, किसान परेशान हैं, गरीब को कुछ नहीं मिला। 15 लाख का खोखला वायदा रहा जहां तक कि बहन बेटियों की आवरू तक सुरक्षित इस सरकार में नहीं रही। आयेदिन बलात्कार, अपहरण, हत्यायें बडे पैमाने पर हो रही हैं। इससे मौजूदा सरकार की हर स्तर विफलता साबित हुई है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रामेश्वर उपाध्याय, अमर सिंह यादव प्रभारी सिकन्द्राराऊ, मुहर सिंह प्रभारी हाथरस, विजेन्द्र सिंह मण्डल इंचार्ज, ओंकार सिंह वर्मा जिला संयोजक, के.के. दीक्षित, गिरीश पचैरी, मोहनलाल बघेल मण्डल जोन इंचार्ज, रतनदीप मण्डल जोन इंचार्ज, राजू बाल्मीकि मण्डल जोन इंचार्ज, अशोक रत्न, दामोदर प्रधान, भगवान सिंह कुशवाहा, दिनेश चन्द्रा मण्डल जोन इंचार्ज ने भी तमाम बिंदुओं पर भाजपा को कोसते हुए बहन कु. मायावती को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने की सभी समर्थकों से अपील व अनुरोध किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बनीसिंह जाटव ने किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश गौतम, करन सिंह, जितेन्द्र चैधरी, केशवदेव, चै. विजेन्द्र सिंह, सलीम खान, सुरेन्द्र सिंह जाटव, डी.पी. सिंह पूर्व चेयरमैन, हर्षकांत कुशवाहा, रमेशचन्द्र निमेष, सरफराज खान, मौ. मुस्तकीम, शौबी कुरैशी, के.सी. निराला, डा. वीडी. सिंह, साबिर हुसैन सिद्दकी, देवकीनंदन गोला, देवेन्द्र राना, कामरान खान, ओंकार सिंह वर्मा, रविकरन, समर सिंह आजाद, रवेन्द्र यादव, मोहन मालती स्वरूप, अजय कुमार सुमन, राजेन्द्र सिंह, जसवीर सिंह, दुर्गादत्त उपाध्याय, महीपाल, श्याम अग्निहोत्री, बौबी प्रधान, आशीष दीक्षित, बौबी दीक्षित, विलाल फारूखी, संजय बघेल, चै. राघवेन्द्र सिंह, सचिन अम्बेडकर, मनोज श्रोतिय, छीतर सिंह, रमेशचन्द्र, दिनेश, उमेश चैधरी, रामअवतार कुशवाहा, सुशील कुमार जाटव, मुन्नालाल जाटव, लवकुश शर्मा सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित थे।