Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाइयों ने गायों को खिलाई खीर व लोगों को खिचड़ी।

भाजपाइयों ने गायों को खिलाई खीर व लोगों को खिचड़ी।

कानपुर। मकर सक्रांति पर भाजपाइयों ने मंगलवार को गाय व बछड़ों को खीर व आम लोगों को खिचड़ी खिलाई।भाजपा निराला नगर मंडल द्वारा ब्लाक -डी गोविंद नगर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने पूर्वाह्न 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया ।इस अवसर पर भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि भारत देश उत्तरी गोलार्थ में स्थित है।मकर संक्रांति से पहले सूर्य दक्षिणी गोलार्थ में होता है अर्थात भारत से अपेक्षाकृत अधिक दूर होता है। इसी कारण यहां राते बड़ी एवं दिन छोटे होते है। किंतु मकर सक्रांति से सूर्य उत्तरी गोदार्थ की और आना शुरू हो जाता है ।तभी गर्मी का मौसम शुरू हो जाता है ।मकर संक्रांति पर सूर्य की राशि में हुए परिवर्तन को अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर माना जाता है ।प्रकाश अधिक होने से प्राणियों की चेतनता एवं कार्य शक्ति में वृद्धि होगी। ऐसा मानकर संपूर्ण भारत में लोगों द्वारा विविध रूप से सूर्य देव की उपासना,आराधना एवं पूजन कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की जाती है। भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने कहा कि मकर सक्रांति पर्व पर सभी को कुछ न कुछ दान- पुण्य अवश्य करना चाहिए ।इस पर्व पर खिचड़ी का विशेष महत्व है ।पूजा पाठ कर खिचड़ी का दान, कपड़े का दान ,मिठाई, गजक आदि का दान हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार करना चाहिए ।मनुष्य एवं गायों को सेवा करना ईश्वर की सेवा करने के बराबर है।
खिचडी कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता,भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी, बालचन्द्र मिश्र, अरुण कुमार बाजपेयी, भूपेन्द्र त्रिपाठी, मडंल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, प्रकाश वीर आर्य, शीलू शुक्ला, पार्षद नवीन पंडित, शशांक मिश्रा, प्रकाश सिंह चौहान, रणविजय सिंह राठौर आदि थे।