Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा झूठे वादे करने वाली, जनता को गुमराह करने वाली जुमलेबाज पार्टीः- समरथ पाल

भाजपा झूठे वादे करने वाली, जनता को गुमराह करने वाली जुमलेबाज पार्टीः- समरथ पाल

जिला अध्यक्ष का स्वागत करते सपा कार्यकर्ता।

शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार सविता। भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है महंगाई से आम आदमी कराह उठा है। जनता से किए जा रहे झूठे वादों के सहारे भाजपा केंद्र एवं प्रदेश में राज्य कर रही है। भाजपा झूठे वादे करने वाली तथा देश की जनता को गुमराह करने वाली जुमलेबाज पार्टी है। उक्त बात शुक्रवार को कस्बा शिवली स्थित सपा कार्यालय में सपा नगर अध्यक्ष इरफान अहमद द्वारा समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभा करने आए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष समरथ पाल ने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से जबरदस्त स्वागत किया गया।
समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत के तहत शुक्रवार को नगर पंचायत शिवली स्थित सपा कार्यालय में नगर अध्यक्ष इरफान अहमद द्वारा आयोजित की गई नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष समरथ पाल ने कहा कि न्याय यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से समाज के गरीब कमजोर दबे कुचले लोगों के बीच जाकर भाजपा के झूठ बोलने की पोल खोलने का काम किया जाएगा। भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। भाजपा ने 90 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था जबकि महंगाई कम होने की जगह दिनों दिन बढ़ती चली जा रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं डीएपी खाद के बढ़े दामों से किसानों, मजदूरों के साथ साथ आम आदमी कराह उठा है। केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुना किए जाने का वादा किया था लेकिन आज उनको समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा बसपा के गठबंधन से भाजपा नेता बौखला उठे हैं उनको लगने लगा है कि उत्तर प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ होना निश्चित है इसीलिए वह लोग उल्टे सीधे बयान देने लगे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष जनार्दन सिंह यादव, राजू पाल, बालेंद्र पाल, सत्य प्रकाश, रिंकू सिंह भदौरिया, पूर्व प्रधान राघवेंद्र सिंह, मजहर अली, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष यूनुस अली, हाशिम राइन, वसीम आजाद, आसिफ खान, रियाज खान, बंटी सिंह, तेज सिंह, केशव सिंह, अरुण यादव, संतराम यादव, राम नारायण राजपूत, सभासद दोष मोहम्मद, नरेश निषाद आदि लोग मौजूद रहे। नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बलवान सिंह उर्फ मुन्ना प्रधान ने तथा संचालन ग्राम प्रधान श्याम सिंह ने किया।