Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पं. मुरारी लाल इंटर काॅलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता

पं. मुरारी लाल इंटर काॅलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को पंडित मुरारी लाल इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन सेवा पथ जन कल्याण समिति के तत्वाधान में किया गया। साथ में अपराध निरोधक समिति के प्रवीण अग्रवाल हिटलर भी मौजूद रहे।
इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न प्रकार के संदेश से युक्त रंगोली बनाई गई। जो देखने में काफी सुंदर व आकर्षक थी। मुख्य अतिथि जनपद ब्रांड एंबेस्डर कल्पना राजौरिया ने इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने परिजनों को मतदान हेतु प्रेरित करें और अपने नजदीक रहने वाले जो लोग अपने मत का प्रयोग नहीं करते हैं उन्हें भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। जिससे हम अपने भारत के लिए एक अच्छा प्रधानमंत्री चुन सके। कल्पना राजौरिया ने कॉलेज मे ईएलसी क्लब का गठन भी किया। जिसका कार्य मतदान के लिए जागरूकता का प्रसार करना होगा। कैंपस ब्राण्ड एम्बेस्डर के रूप में स्वीटी सिंह का चुनाव हुआ और साथ ही प्राची सिंह, आयुषी राजपूत, रोशनी बघेल, पूजा शर्मा को भी सहयोग हेतु चुना गया। रंगोली प्रतियोगिता का निर्णय वैभव मुरवारिया व राहुल जैन ने किया। जिसमें खुशबू शर्मा प्रथम, प्रियंका प्रजापति द्वितीय, खुशी श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। अतिथि के रुप में सिरसागंज विधानसभा की ब्राण्ड एम्बेसडर सोनाली यादव, राहुल जैन, प्रवीन शर्मा, वैभव मुरवारिया, विवेक शर्मा, निशांत गर्ग, राज पाठक, योगेंद्र प्रकाश जैन अग्रवाल, पूजा बंसल आदि मौजूद थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज गर्ग व पूर्णिमा गर्ग ने भी अपने स्कूल की छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। सेवा कल्याण समिति की सचिव सीमा गुप्ता ने आभार प्रकट किया एवं छात्राओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।