Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अखंड रामचरित मानस पाठ व श्री राम राज्याभिषेक का आयोजन किया

अखंड रामचरित मानस पाठ व श्री राम राज्याभिषेक का आयोजन किया

सरोज शुक्लः कानपुर। के ब्लॉक किदवई नगर बसंती मार्केट स्थित मारुति नंदन धाम में गुरूवार को आयोजित संगीतमयी अखंड रामचरित मानस पाठ व श्री राम राज्याभिषेक का विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया।
मंदिर के पुजारी आचार्य आकाश शुक्ल ने बताया कि यह मंदिर लगभग 40 वर्ष पुराना है। जीर्णोद्धार के पश्चातहर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन किया गया।यह पाँचवा आयोजन है। हनुमानजी महाराज की कृपासे यह अनवरत चलता रहेगा।
राज्याभिषेक व्यास श्री धनंजय शुक्ल ने भगवान श्री राम जी के राज्याभिषेक से संबंधित अनेकों गूढ़ प्रसंगों का बखान किया। जैसे रामजी का वनवास 14 वर्ष के लिए ही क्यों हुआ? राम वनवास के कारणों, कैकेई भरत प्रसंग, राम के भ्रातत्व प्रेम आदि तार्किक प्रसंगों से उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया। बाद में उन्होंने आदर्श राम राज्य की स्थापना का भी बखान किया। व्यासजी व उनके सहयोगी लज्जा श्रीवास्तव, आर. बी. सिंह, सुरेश मिश्र को मंदिर की संस्थापक दीदी विभा सिंह जी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मंदिर में पधारे भक्तों ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रसंशा की। मंदिर प्रबंधन से जुड़े हुए श्री अतर सिंह विवेक सिंह भगवान खन्ना आदि लोगों ने सम्पूर्ण व्यवस्था को संभाला।