Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला

कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाशनिधि गर्ग व कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व मेें भाजपा का पुतला रामलीला चैराहे पर फूंका गया। आगरा में भाजपा एवं आरएसएस के कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से बौखला कर जिला और शहर कार्यालय पर हमला कर आगजनी की गई। जिसका रविवार को कांग्रेसियों ने विरोध किया है।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग एवं कार्यवाह महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोगों ने यह कृत्य किया है। वह शर्मनाक है। इसे कांग्रेस कार्यकर्ता कभी वर्दाश्त नहीं करेंगे। इसकी सभी कांग्रेसी निंदा करते है। ऐसे लोगों पर प्रदेश सरकार लगाम लगाये और शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेंजे। पुतला दहन करने वालों में सौरभ पोरवाल, वकार अहमद, लाला राईन गांधी, आजम इरफान, नौशाद कुरैशी, हसन सिददीकी, अर्जुन सिंह, शिवम पोरवाल, अंकित शर्मा, चांद कुरैशी, अरीव सिददीकी, मनोज भटेले आदि मौजूद रहे।