Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लडने का किया ऐलान

शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लडने का किया ऐलान

शिकोहाबाद। प्रगतिशल समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2019 में देश में नए फैसले होने हैं। साथ ही कहा की पार्टी में किसी पद की लालसा नही की थी। वह तो पार्टी में सम्मान चाहते थे। लेकिन उसके बाद भी मेरा व नेताजी मुलायम सिह का बार-बार अपमान किया गया।
शिकोहाबाद में आयोजित प्रसपा की रैली में पहुचते ही कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। शिवपाल सिह यादव ने फिरोजाबाद सीट से चुनाव लडने का ऐलान करते हुए कहा कि यह चुनाव क्षेत्र की जनता को लडना है। उन्होने सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव का बिना नाम लिए ही जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होेने 43 साल तक सपा का झंडा थामें रखकर पार्टी की मजबूती के लिए काम किया। नेताजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वह पार्टी को मजबूत करते रहे। उन्हे कभी किसी भी पद की लालसा नही रही। जब नेताजी रक्षामंत्री बने तब वह विधायक का चुनाव लडे थे। प्रदेश में सपा 226 सीट से सिमटकर 47 पर आ गई। उसके पीछे उत्तरदाई कौन है। अगर पार्टी में उनकी बात सुनी जाती तो पार्टी की हालत यह नही होती। उनके पास मौजूद विभाग ने सडको, पुलो, नहरों की सफाई का काम बेहद तेजी से किया। हमारे दामन पर एक दाग नही है। हमे बीजेपी की बी टीम बताया जाता है। सरकार ने हमे बंगला वरिष्ठ विधायक होने के कारण दिया गया है। अगर लोग चाहते हैं कि वह बंगला छोड दू तो ऐसे दस बगले छोड सकता हूॅ। वह तो झोपडी में भी गुजारा कर सकते हैं। हमारे पास इतना पैसा नही है कि चुनाव लड सके आप सभी लोगों को वोट व पैसे से पार्टी की मदद करनी होगी। पार्टी में गलत काम को लेकर विरोध किया। लेकिन मलाई चाटने वालों ने ही उन्हे पार्टी से निकलवा दिया। आखिर वह कौन लोग थे। जिनके कारण उन्हे बाहर निकाला गया। उन्होने नेताजी, प्रोफेसर रामगोपाल यादव का हमेशा सम्मान किया है। उन्होने पुत्र की कसम खाकर भी कहा था कि वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते। उन्होने केन्द्र व राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 56 इंच के कारण देश की जमीन पर कब्जा हो रहा है। कर्ज बढ रहा है फिरोजाबाद आलू किसान का क्षेत्र है लेकिन उन्हे आलू का वाजिब दाम नही मिल पा रहा है। अगर वह सरकार में आते हैं तो शिक्षामित्रों को पुरानी पेंशन, सविंदाकर्मियों को मानदेय दिया जायेगा। उन्होने रामपुर लोकसभा चुनाव से संजय सक्सैना को प्रत्याशी घोषित किया। वहीं पूर्व मंत्री शारदा शुक्ला, शिवकुमार बेरिया, आदित्य यादव, विधायक हरिओम यादव, विजय प्रताप यादव, जिलाध्यक्ष अजीम भाई, पूर्व मंत्री देवेन्द्र गुप्ता एवं मीना राजपूत ने भी सभा को संबोधित किया। मंच संचालन रामहरी यादव, जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चैयरमैन रघुवर दयाल गुप्ता व हाजी अहमद शाह ने सयुक्त रूप से की।
कई लोग सपा को छोडकर प्रसपा में हुए शामिल
रैली में प्रगतशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में पूर्व विधायक जैदान सिह के बेटे प्रो. अनिल यादव, विक्रम कुशवाह, पं्रहलाद, दिनेश, सुरेश, शेर सिह, प्रमोद, देवेन्द्र, मलिखान सिह, चरन सिह, धर्मेन्द्र सहित कई लोगों ने पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।