Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गणित का महासंग्राम प्रतियोगिता से चयनित 350 बच्चों ने दी आज परीक्षा

गणित का महासंग्राम प्रतियोगिता से चयनित 350 बच्चों ने दी आज परीक्षा

फिरोजाबाद। आदर्श विकास संस्थान द्वारा आयोजित मण्डलस्तरीय गणित का महासंग्राम प्रतियोगिता का आयोजन आगरा मण्डल के पांच जनपदों में क्रमशः आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी एवं इटावा जनपद में अक्टूबर से दिसम्बर माह में सम्पन्न हुआ था जिसमें मुख्य परीक्षा हेतु सभी जनपदों से कक्षा छह से 12 के टाॅप टेन कुल 70-70 विद्यार्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिये किया गया था। कुल 350 विद्यार्थियों की मुख्य परीक्षा आज दोपहर सुहागनगर स्थित प्रो. राजेन्द्र सिंह सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में संपन्न हुयी। जिसमें विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र एवं स्कूल का आईकार्ड लाने के बाद प्रवेश दिया गया। आदर्श विकास संस्थान के प्रदेश महासचिव राजेश दुबे ने व्यवस्थाओं पर पूरी नजर रखी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में जो छात्र उत्तीर्ण होंगे वे लैपटाॅप व छात्रवृत्ति के हकदार होंगे। वहीं एग्जाम की तैयारियों को लेकर भी बच्चों को परिपक्व किया जायेगा। वहीं प्रो. राजेंद्र सिंह स्कूल के प्रबंधक आरपी सिंह यादव ने कहा कि बच्चों के मन से डर निकालने को यह अच्छा प्रयास है। वहीं परीक्षा के बाद स्वीप की ब्रांड एम्बेसडर कल्पना राजौरिया ने बच्चों को अपने अभिभावकों को मतदान करने के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। ब्रांड एम्बेसडर मयंक भटनागर ने आदर्श विकास संस्थान द्वारा गणित को लेकर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और बताया कि हमारा उद्देश्य बस यही है कि सभी मतदान के प्रति जागरूक हों और मतदान का प्रतिशत बढ़े। संस्था के राजेश दुबे ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान विवेक अग्रवाल, अर्चना दुबे, मोहित तिवारी, पंकज राठौर, संरक्षक आर पी पचैरी, कंचन राठौर आदि का विशेष सहयोग रहा।