Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसानों की सुनवाई नहीं हुई तो व्यापार मंडल अनिश्चितकालीन बंद करेगा बाजार

किसानों की सुनवाई नहीं हुई तो व्यापार मंडल अनिश्चितकालीन बंद करेगा बाजार

फिरोजाबाद। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी के नेतृत्व में आज भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानुप्रताप सिंह का जैन मंदिर सुभाष तिराहे के पास स्वागत किया गया। काफी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमें कौशल किशोर उपाध्याय, समाजसेविका नीता पांडेय, मनोज चन्देल बाबा, यतीन्द्र मोहन तैलंग संग काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी ने कहा कि आज हमने भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानुप्रताप सिंह का स्वागत किया है और व्यापार मंडल उनके साथ है देश का व्यापारी किसान बहुत परेशान है 21 दिनों तक सांखिनी गांव में किसानों का धरना प्रदर्शन किया जा रहा है वहां कोई भी नेता या अधिकारी नहीं पहुंचा है हम भाकियू के साथ हैं अगर जल्द ही मांगे नहीं मानीं गयीं तो फिर अनिश्चितकालीन फिरोजाबाद जनपद बंद किया जायेगा। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बच्चू सिंह भी मौजूद रहे। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि किसान व्यापारी जो चाहेंगे वही होगा, अब जो हम मांग करंेगे वह सरकार को माननी होगी। बजट पर बोले कोई बजट नहीं है इसमें किसानों व्यापारियों का कोई हित नहीं है।