Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा सरकार में परेशान किसान और युवाः तिवारी

भाजपा सरकार में परेशान किसान और युवाः तिवारी

विद्या संबंर्धिनी धर्मशाला में हुई कांग्रेस की बैठक
राहुल गांधी की रैली में अधिक संख्या में पहुचेंगे कांग्रेसी
टूंडला। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को विद्या संबंर्धिनी धर्मशाला पर हुई। जिसमें इसी माह आगरा में होने वाली राहुल गांधी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। साथ ही राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए।
मुख्य अतिथि हरीशंकर तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। आगरा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की इसी माह जनसभा होने वाली है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान और युवा परेशान हैं। किसानों को उनकी फसल का सही मुआवजा नहीं मिल रहा है जबकि युवा बेरोजगार घूम रहा है। नगर अध्यक्ष योगेन्द्र सिसौदिया ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करना होगा। भाजपा एक जुमलेबाज पार्टी है। वह झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का काम करती है। अनिल उपाध्याय ने कहा कि प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय सचिव बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कभी इन्दिरा गांधी ने देश की बागडोर संभाली थी अब प्रियंका गांधी पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी। बैठक में श्याम सुंदर शर्मा, कन्हैया शर्मा, सुभाष, सतीश वशिष्ठ, सीमा शर्मा, किरन यादव, सुमन झा, जयकिशन झा, शिवकुमार, बीएस गौतम, सोमेश दिवाकर, शिवा शर्मा, राजकुमार शर्मा, सत्यनारायन राजमल, मधु यादव, मानवेन्द्र शर्मा, मिथलेश आदि मौजूद रहे।