Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा किसान अलाव सभा में बताई सरकार की उपलब्धियां

भाजपा किसान अलाव सभा में बताई सरकार की उपलब्धियां

घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आज ग्राम भैरमपुर परास में किसान अलाव सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अभिजीत सिंह सांगा विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा कानपुर ग्रामीण धर्मेंद्र पाल मौजूद रहे। मुख्य अतिथि अभिजीत सिंह सांगा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के लिए ऐतिहासिक कार्य विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने केंद्रीय बजट में किसानों को ₹6000 वार्षिक भत्ता देकर कर किया है। तथा किसानों के लिए नीम कोटेड यूरिया उपलब्ध कराकर यूरिया खाद की किल्लत पर लगाम लगाने का काम किया है। प्रदेश सरकार द्वारा हर शाही स्नान पर परिवहन विभाग की ओर से मुफ्त बस यात्रा में रहने वह भोजन की निशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा किसान ऐतिहासिक कुंभ में जाएं। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कानपुर ग्रामीण राम कुमार द्विवेदी ने किया। धन्यवाद जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा कानपुर ग्रामीण श्री कृष्ण मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, दीपू द्विवेदी, जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा दिनेश यादव, कोरिया प्रधान शशिकान्त मिश्रा, नौरंगा प्रधान प्रमोद सचान, प्रधान रणधीर सचान, सेलूपुर प्रधान सौरभ सचान, ब्लाक प्रमुख पति अशोक सचान, रिंकू शुक्ला, पुनीत दिक्षित, संदीप बाजपेई, मंडल अध्यक्ष अभय परिहार, वीरेन त्रिवेदी, बबलू तिवारी, सत्यम चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन मंडल अध्यक्ष नौरंगा किसान मोर्चा ओमकार सचान उर्फ छुन्ना ग्राम प्रधान द्वारा किया गया।