Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कलाकारों के लिए खुला प्रर्दशन मंच 10 फरबरी को

कलाकारों के लिए खुला प्रर्दशन मंच 10 फरबरी को

फिरोजाबाद। कोशिश फाउण्डेशन कार्यालय पर वार्ता के दौरान संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि फिरोजाबाद में छुपी प्रतिभाओं को निखाने का कार्य संस्था करेगी उनको एक अच्छे मंच तक ले जाने का भी कार्य किया जायेगा।
संस्था अध्यक्ष सतेन्द्र गौरव ने बताया कि संस्था जिले व शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में विजयी एवं प्रयासरत 14 से 40 वर्ष के पुरूष एव महिला कलाकारों को फिर चाहे को एक्टर सिंगर डांसर एंकर, शायर एवं कवि कोई भी प्रतिभा रखते है। उसको एक मच के माध्यम से कार्य शालाआ का आयोजन एव प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निपुण बनाकर अग्रिम मुकान तक पहुचाने का कार्य किया जायेगा। इच्छुक कलाकर दस फरवरी दिन रविवार दोपहर एक बजे शहर के आई0 एस 0 होटल स्टेशन रौड पर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन कर अपने सपने साकार कर सकते है।
शहर में मंचित होने जा रहे प्रथम नाटक का नाम ’’सिंहासन खाली है’’ एक बडे लेखक सुशील कुमार सिंह उन्होने और भी कई बडे नाटको का लेखन किया है। दूसरा नाटक ’’ अजब मास्टर की गजब पाठशाला’’ स्वयं सतेन्द्र गौरव द्वारा लिखित है। दोनो ही नाटकों का निर्देशन मुम्बई में विभिन्न संस्थाओं के साथ लगभग 10 नाटकों में अलग-अलक किरदारों का लगभग 50 बार मंचन कर चुके है। वार्ता के दौरान विकास पालीवाल मनीष कुमार, राहुल यादव, रिक्कू आदि थे।