Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कल्पतरू ट्रस्ट महिला मण्डल का वार्षिक चुनाव सम्पन्न

कल्पतरू ट्रस्ट महिला मण्डल का वार्षिक चुनाव सम्पन्न

शिकोहाबाद। कल्पतरू ट्रस्ट महिला मंण्डल का वार्षिक चुनाव वडे ही धूम धाम के साथ ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मे ट्रस्ट के संरक्षक सीताराम शरण की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर चैयरमेन मुमताज वेगम व विशिष्ठ अतिथि जेएस चेयरपर्सन गीता यादव व संस्थापक कृष्ण कुमार खण्डेलवाल थे। सभी अतिथियो ने कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में वच्चो ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वही नयी कार्यकारिणी का गठन करते हुये शोभा खण्डेलवाल सरंक्षक, सोनिका अग्रवाल को अध्यक्ष सारिका वर्मा, स्वेता अग्रवाल उपाध्यक्ष नीता अग्रवाल को सचिव प्रतिभा चन्देल सहसचिव, नीतू अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नमृता अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष, अर्चना तोमर मिडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर किशोरी अग्रवाल, रेखा गुप्ता के अलावा सदस्य सुनीता अग्रवाल, सोनम वंसल, सरिता राठौर, पल्लवी, वीना गुप्ता सहित महिला मण्डल व ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त मे अध्यक्ष ने सभी का अभार व्यक्त किया।