Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने लगाई फांसी

अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने लगाई फांसी

पचोखरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
टूंडला। अज्ञात कारणों के चलते पचोखरा क्षेत्र में एक किशोरी ने फांसी लगा ली। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। शव को देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया है।
थाना पचोखरा क्षेत्र के अंतर्गत नगला सूरज निवासी 18 वर्षीय रोशनी पुत्री रनवीर सिंह ने गुरूवार को कमरा बंद करके अचानक अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई। जब उन्होंने रोशनी को आवाज दी। आवाज लगाने के बाद भी रोशनी ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके चलते परिजनों को शक हुआ। उन्होंने कमरे को खोलने का प्रयास किया, तो कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने खिड़की के अंदर झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए। उनके पैरोंतले जमीन खिसक गई। परिजनों ने फंदे पर लटके हुए शव को नीचे उतारा। सूचना मिलने पर पचोखरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया।