Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब, जाम के चलते परेशान हुए भक्त

शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब, जाम के चलते परेशान हुए भक्त

चन्दौली। जिले में शिवरात्रि के अवसर पर शिव मन्दिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन किये तथा इच्छानुसार आशीर्वाद की कामाना किये।जनपद के शिव मंदिरों में रात से देर शाम तक दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा। कांवरियों के आलावा श्रद्धालुओं ने भी जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किये। शिवरात्रि के दिन गांवों के शिवालयों में भी ब्रम्हमुहुर्त से ही श्रद्धालुओ का आना जाना लगा रहा तथा लोगो ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार की मंगल कामना की। शान्ति व्यवस्था के लिए शिवालयों पर पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगायी गयी थी, बताया जाता है कि महा शिवरात्रि फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चर्तुदशी तिथि को मनायी जाती है। पुराणों के अनुसार इस दिन शिव और पार्वती का विवाह हुआ था।इस पवित्र पर्व पर शिव पूजन का विधान है।कहा जाता है कि आज के दिन पूरे मनोयोग से भगवान शंकर की आराधना करने से एक बड़े यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान कुछ शिवालयों के आस पास मेला भी लगा था।जहां झूला चर्खी के अलावा चाट, पकौड़े,सौन्दर्य प्रसाधन, खिलौने आदि की दुकानें भी लगीं थी। वहीं चकिया क्षेत्र में बाबा जागेश्वर नाथ धाम में लगने वाले मेंले में मुख्य सड़क से लेकर मन्दिर तक खासतौर पर दोपहर के समय श्रद्धालुओं को जाम के चलते परेसानी उठानी पड़ी,पूरा जाम श्रद्धालुओं के सहारे छोड़ पुलिस के लोग केवल गेटों की शोभा बढ़ाते देखे गये। महिला श्रद्धालुओं के साथ गये छोटे-छोटे बच्चे तथा बुजुर्गों को जाम के चलते बिलबिलाते देखा गया।