Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मंडल में प्रथम आने पर पालिका में मना जश्न, मिठाई बांटी

मंडल में प्रथम आने पर पालिका में मना जश्न, मिठाई बांटी

पालिकाध्यक्षा और अधिशाषी अधिकारी ने सभासदों संग काटा केक
शिकोहाबाद। मंडल में नगर पालिकाओं में प्रथम स्थान आने पर गुरुवार को केक काटा और मिष्ठान वितरण किया गया। इसके साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दीं।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में नगर पालिका ने मंडल में प्रथम स्थान आने पर पालिका परिवार का खुशी का ठिकाना नही था। सुबह पालिकाध्यक्षा मुमताज बेगम और अधिशाषी अधिकारी के नेतृत्व में सभी सभासदों और पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ केक काटा। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने मंडल में पालिका के प्रथम आने पर सभी नगर वासियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं व अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा इसमें सभी का सहयोग है और इस खुशी में सभी शामिल हैं। इस अवसर पर अब्दुल वाहिद, अब्दुल सत्तार, दिनेश यादव, जेई सुखवीर सिंह, ह्रदयराम यादव, नानक चंद्र कश्यप, पंकज जैन, सभासद सलीम मास्टर, अकरम, रॉकी, इमरान, पंछी, गौतम यादव, देव यादव, सुशील जैन, मोहित अग्रवाल समेत सभी सभासदगण और समाजसेवी डॉ. पीएस राना, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।