Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। श्री गीता जनकल्याण शिक्षा समिति द्वारा एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से पर्यावरण जन जागरूकता संगोष्ठी एवं पर्यावरण चित्रकला प्रतियोगिता तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन श्री ओपी पब्लिक इंटर कॉलेज प्रकाश नगर में आयोजित किया गया।
संगोष्ठी में जिला कारागार के डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर पर्यावरण को स्वच्छ रखना चाहिए। जिससे प्रदूषण नियंत्रण हो सके तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें पॉलिथीन का प्रयोग पूर्णतः बंद करना चाहिए और अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये। श्री गीता जनकल्याण शिक्षा समिति के सचिव बलवीर सिंह राजौरिया ने कहा कि पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है इसलिए हमें पर्यावरण बचाने के लिए जन-जन को जागरूक करना होगा तथा लोगों से वृक्षारोपण करने की भी अपील करनी होगी। कॉलेज के प्रधानाचार्य पुकार सिंह ने कहा कि पर्यावरण में पॉलिथीन व प्लास्टिक का सबसे ज्यादा कुप्रभाव है। अतः हमें पर्यावरण संरक्षित करने के लिए पॉलीथिन का प्रयोग बिल्कुल बंद करना होगा तथा कपड़े के बैगों का प्रयोग करना होगा। पर्यावरण चित्रकला प्रतियोगिता में सफल रहे छात्र-छात्राओं को डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सिंह द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र भी वितरण किए गये। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं व अतिथि गणों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में लाखन सिंह, इंडियन गांधी, रश्मि, सुनील कुमार, आकाश कुमार, सचिन कुमार, सोमेश कुमार सिंह, सीमा देवी, अनन्या सिंह आदि मौजूद रहे।