Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीसीएम ने साइकिल सवार छात्रों को रौंदा, घायल

डीसीएम ने साइकिल सवार छात्रों को रौंदा, घायल

शिकोहाबाद। नगर के मैनपुरी रोड पर स्थित गार्डेनिया इण्टर कालेज के समीप एक साइकिल पर दो सवार छात्रों को डीसीएम ने रौंद दिया, जिससे दोनों छात्र घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। पुलिस ने घायल छात्रों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वही डीसीएम को थाना खडा करा दिया।
थाना क्षेत्र के गार्डेनिया इण्टर कालेज के पास सुबह के साढे 8 बजे के करीब अंशुल(12) पुत्र अशोक कुमार निवासी बंशी नगर और गौरव (13) पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी ओम नगर साइकिल से कोचिंग पढकर स्कूल जा रहे छात्रों को तेजगति से आ रही डीसीएम ने रौंद डाला। जिससे वह घायल हो गये। थोडी ही देर में आस-पास के लोगों की भीड एकत्रित हो गयी। सूचना पुलिस को कर दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया। वही डीसीएम चालक डीसीएम को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। लोगो ने बताया कि दोनों छात्र गार्डेनिया इण्टर कालेज के 8 वीं कक्षा के छात्र है। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।