Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने गंगा मेला, होली की तैयारियों के सम्बंध में की बैठक

जिलाधिकारी ने गंगा मेला, होली की तैयारियों के सम्बंध में की बैठक

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। हाई स्पीड से तीन बार जलापूर्ति की जाये। मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरस्त करा ली जाये। बिजली के लटकते तार कसवा लिया जाये। होलिका दहन स्थलो में बालू, ईट अवश्य रखी जाये। गंगा मेला जुलूस के समस्त रूट का पैच वर्क करा दिया जाये। समस्त जनपद में विशेष अभियान चलाकर सफाई करायी जाये। गंगा मेले में किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार न हो आदर्श आचार संहिता के मद्दे नजर त्योहार हर्ष उल्लास के साथ मनाए होली आपसी मेल मिलाप का त्योहार है प्रेम से त्योहार मनाए।
उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में होलिका दहन तथा गंगा मेला की तैयारियों के सम्बंध में बैठक कर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि आदर्श आचार सहिंता को ध्यान में रख कर त्योहार मनाए शहर में हुड़दंग करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। नशे की हालत में वाहन न चलाए। उन्होंने रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक लाउडस्पीकर नही बजेंगे के लिए निर्देशित किया। सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक अनुमति लेकर ही साउण्ड बजाए। त्योहार आपसी मेल मिलाप के लिए होते है भाई चारे के साथ त्योहार सादगी से बनाए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने अपर नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त गंगा मेला रूट का निरीक्षण कर पैच वर्क तथा विशेष सफाई करायी जाये। उन्होंने केस्को के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि लटकते तारो को कसवा दिया जाये। बिधुत आपूर्ति निरन्तर रहे इस बात का भी विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि शराब पीना बुरी बात है शराब न पीए यदि पीना भी हो तो सरकार द्वारा अधिकृत दुकान से ही खरीद कर पीए। 26 मार्च को गंगा मेला हटिया से निकलेगा समस्त सम्बन्धित विभाग एक साथ निरीक्षण कर समस्त समस्याओं का निस्तारण समय से पूर्ण कर ले।
बैठक में एसएसपी अनन्त देव, अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, अपर आयुक्त नगर निगम आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।