Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विवाहिता की मौत, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

विवाहिता की मौत, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

चन्दौली, जन सामना ब्यूरो।  बलुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में बीती रात एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता पाया गया। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार  सूचना के बाद पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है ।पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।बताया गया कि धानापुर थाना क्षेत्र के ओड़वार गांव निवासी नान्हू यादव की लड़की कि शादी
पहाड़पुर गांव निवासी जनमेजय से 2014में हुई थी। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगो ने सुनीता को दहेज के लिए  प्रताड़ित कर रहे थे। जिसको लेकर कई बार विवाद हुआ। पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी में जुटी है। इस संदर्भ में बलुआ थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।