Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व बसपा जिला प्रभारी दीपक गुप्ता भाजपा में शामिल, समर्थकों में खुशी की लहर

पूर्व बसपा जिला प्रभारी दीपक गुप्ता भाजपा में शामिल, समर्थकों में खुशी की लहर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डे के समझ दीपक गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। पूर्व बसपा जिला प्रभारी दीपक गुप्ता ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय लखनऊ पहुंच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे के समझ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करते ही कार्यकर्ताओं ने महेन्द्र नाथ पाण्डे व भाजपा नेता दीपक गुप्ता के जिंदाबाद के नारे लखनऊ कार्यालय में गूँजने लगे। वही कानपुर देहात के शिवली कस्बे में निवास करने वाले दीपक गुप्ता ने जिस तरह कम उम्र में इतनी बेहतरीन राजनीतिक पार्टी में कदम रखा है। इसकी सराहना शिवली कस्बा के लोग ही नहीं पूरे जनपद कानपुर देहात के लोग करते नहीं थक रहे। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक गुप्ता को बनाये जाने के बाद शिवली कस्बे के लोगों ने जबरजस्त स्वागत किया वही ढोल बाजे की धुन पर दीपक गुप्ता के समर्थक थिरकते नजर आए। वही कस्बे शिवली सहित जनपद कानपुर देहात में खुशी की लहर है कि इतने कम उम्र के नौजवान ने इतनी जल्द बुलंदियों को छू रहा है वही कस्बे के सम्मानित व बुजुर्गों ने भाजपा नेता दीपक गुप्ता को आशीर्वाद दिया और ईश्वर से प्रार्थना कि हमारे कस्बे के युवा अपनी मंजिल को आसानी से हासिल कर गरीबो ओर मजबूरों का सहारा बने। वही युवा भाजपा नेता दीपक गुप्ता ने हमारे संवाददाता को बताया की वह अपने सहयोगियों व भाई चारे का प्यार ही उनकी हिम्मत है और ईश्वर का आशीर्वाद है। वह समाज के मजबूर, बेसहारा व गरीबों का सहारा बनना चाहते है। जिससे वह हर परिस्थिति में मदद कर सके। वही भाजपा नेता दीपक गुप्ता के सदस्यता ग्रहण करने के समय मुख्य रूप से पूर्व राज्यमंत्री सतीश पाल, शोयब खां, पंकज वर्मा, सूरज सविता, बीरू सिंह, श्याम सिंह, राम जी त्रिवेदी, आदिल, मोनू सिंह, रोहित यादव, रवि पाल, पुष्पेंद्र यादव, रवि यादव, सतीश पाल, छोटू यादव, साहेब आलम, कार्तिक, जयराम, अशोक, बलराम, हर्षित, जीतू, धर्मेन्द्र, लाखन सिंह आदि सैकड़ो की तादाद में समर्थक उपस्थित रहे।