Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पत्रकार विजेन्द्र को पित्रशोक

पत्रकार विजेन्द्र को पित्रशोक

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। सासनी के एनआरवी चैनल के पत्रकार विजेन्द्र सागर के पिता का मंगलवार की सुबह करीब सात बजे निधन हो गया। जिसे लेकर पत्रकार संघ सासनी की एक शोकसभा आहूत की गई। जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार के धैर्य धारण हेतु दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से प्रार्थना की गई। पत्रकार श्री विजेन्द्र सागर के पिता काफी दिनों से बीमार थे। जिनका प्राईवेट चिकित्सक से उपचार चल रहा था। लंबी बीमारी के चलते श्री- का निधन हो गया। शोकसभा में मुख्य रूप से सुरेश चंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, मनोज वार्ष्णेय, संजय सिंघानियां, राहुल प्रकाश, के एस विधाता, प्रशांत दीक्षित, मनोज दीक्षित, सौरभ चक्रवर्ती, विष्णु कौशिक, आदि मौजूद थे।