Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बसपा सुप्रीमो धन की देवी है: स्वामी प्रसाद मौर्य

बसपा सुप्रीमो धन की देवी है: स्वामी प्रसाद मौर्य

सपा पर कहा-उप्र में किया गुण्डाराज कायम
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भाजपा के स्टार प्रचारक स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में खैरगढ़ के एसजीएम इंटर काॅलेज के समीप आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये सपा और बसपा पर निशाना साधा। वे हेलीकाप्टर से यहां आये। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया।
उन्होंने मंच को संबोधित करते हुये कहा कि हाथी को तो उन्होंने पहले ही मार दिया। बअ वह बेहोशी की हालत में चल रहा है। बसपा सुप्रीमो को धन की देवी बताते हुये टिकट बेचने का आरोप लगाया। कहा उनकी नजर में कार्यकर्ताओं की नहीं धन की महत्ता है। सपा पर बोले सपा ने यूपी में गुण्डाराज कायम कर दिया। पुलिसकर्मी भी मारे गये। आम आदमी सुरक्षित नहीं है। जनता इससे निजात पाना चाहती है। उन्होंने भाजपा को जिताने के लिये जनपद के सभी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस दौरान भाजपा के सिरसागंज विस क्षेत्र से प्रत्याशी ठा. जयवीर सिंह, टूण्डला विस से प्रो. एसपी सिंह धनगर, जसराना से पप्पू लोधी संग जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचैरी मंच पर मौजूद रहे। काफी संख्या में कार्यकर्ताओं संग काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।