Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गैस सिलेंडर में आग, आधा दर्जन घायल

गैस सिलेंडर में आग, आधा दर्जन घायल

सूचना देने के एक घंटे बाद पहुंची एम्बुलेंस-लोगों में रोष
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना जसराना के पलिया सलेमपुर में शादी समारोह के बाद आज सुबह दुल्हन के हुये विदाई कार्यक्रम के दौरान घर में रखे छोटे पांच लीटर और बड़े सिलेंडर में आग लग गयी। जिससे मौके पर हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी गयी। इससे पहले ही पांच किलो का सिलेंडर फट गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक घायल हो गये। इसके अलावा दुल्हन के घर का लाखों के सामान का नुकसान होना भी बताया जा रहा है। वहीं घायलों को ले जाने वाली एम्बुलेंस भी एक घंटे लेट आयी।
बताते चलें कि थाना जसराना क्षेत्र पलिया सलेमपुर निवासी प्र्रेमवसी वाल्मीकि के यहां उनकी पुत्री प्रीती की शादी थी। रात को आगरा के गोकुलपुर से बारात आयी थी। रात्रिभोज व हुयी शादी की रस्मों के बाद सुबह दुल्हन की विदाई के रीति7रिवाज कार्यक्रम चल रहे थे। करीब 11 बजे किसी तरह घर में रखे पहले छोटे पांच लीटर के सिलेंडर व घरेलू बड़े गैस सिलेंडर में आग लग गयी। जिससे मौके पर ही हड़कम्प मच गया। जब तक कोई कुछ करता, छोटा गैस सिलेंडर फट गया। यह सब देख दुल्हन प्रीती व उसकी भाभी देवी बेहोश हो गयीं। वहीं आधा दर्जन से अधिक घायल हो गये। घायलों में यहीं के निवासी भूरे पुत्र जगदीश चंद्र, राजेश पुत्र महेश चंद्र, प्रेमवती पत्नी बनवारी लाल, दीपक पुत्र रामशरन व रिश्तेदार विष्णू व दुल्हन का भाई भी घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद बड़ें सिलेंडर में लगी आग को बुझाया। तब कहीं जाकर राहत मिली। वहीं सूचना देने के एक घंटे बाद करीब एम्बुलेंस पहुंची। जिससे लोगों में रोष रहा। घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। वह तो गनीमत रही कि बड़ा सिलेंडर नहीं फटा वरना हादसा बड़ा हो सकता था।